वीएम पब्लिक स्कूल महापारा में छात्र छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति ने मन मोहा प्रख्यात फिल्म गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला ने बच्चों को शुभकामनायें दीं


रियल मीडिया नेटवर्क
अम्बेडकर नगर।विजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाया गया विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने अभिभावकों और अतिथियों को सम्मोहित कर दिया.वी एम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री रमेश मिश्र ने बालीवुड के प्रख्यात गीतकार लेखक और कवि मनोज मुंतशिर शुक्ला का शुभकामना संदेश बच्चों को सीधे मोबाइल से प्रेषित कर उज्वल भविष्य की शुभकामनायें दीं.आपरेशन सिंदूर और कुछ राम कभी न लौटे पर छात्र छात्राओं की प्रस्तुति ने वार्षिक समारोह में मौजूद हजारों लोगों की आंखों में आंसू ला दिया और देशभक्ति का सागर लहरा दिया.
कटहरी विधानसभा के बिसुही तट पर स्थित महापारा में सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध वीएम पब्लिक मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह और होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री और कटहरी के विधायक श्री धर्मराज निषाद, कादीपुर विधायक राजेश गौतम,उप्र कांग्रेस के संगठन मंत्री रहे लोकसभा अम्बेडकर नगर के पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह ,उप्र कांग्रेस के सचिव रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कांग्रेस नेता श्री प्रदीप कोरी विशिष्ट अतिथि , जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार पाल,हिंदुस्तान के ब्यूरो चीफ सर्वजीत त्रिपाठी, निष्पक्ष दिव्य संदेश के ब्यूरो चीफ ब्रजेश उपाध्याय,असगर नकी, को वीएम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और सूरत सेवा संस्थान के सचिव रमेश मिश्र ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद ने छात्र छात्राओं अतिथियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वीएम पब्लिक स्कूल महापारा के छात्र छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां विद्यालय की उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ साथ विद्यालय की संस्कार देने की गौरवशाली गाथा कह रहे हैं मैं व्यक्तिगत रूप से तथा शासन प्रशासन से जो भी छात्रों और क्षेत्र की सम्मानित जनता की सहायता के लिए तत्पर रहूंगा ।
कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने छात्र छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि वीएम पब्लिक स्कूल से पढ़कर निकले छात्र छात्राओं का नाम एक दिन उप्र प्रशासनिक सेवा और यूपीएससी के आईएस सेवा में चयनित सूची में शामिल हो इसके लिए मैं शुभकामनाएं देता हूं परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है इसलिए खूब मेहनत से पढ़िये आगे बढ़ परिवार और विद्यालय का नाम रोशन करिए।
वीएम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रमेश मिश्र और डायरेक्टर माधुरी मिश्र ने छात्र छात्राओं और अभिभावकों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा, छात्र छात्राओं के चौमुखी व्यक्तित्व विकास, संस्कार विकसित कर उनको देश की मुख्य धारा और विकास का भागीदार बनायेंगे और यह पावन संकल्प वह निरंतर जारी रखेंगे.
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उप्र कांग्रेस सदस्य डा विजय शंकर तिवारी, उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष द्विजेंद्र नारायण शुक्ला,राम जनम दूबे, जयप्रकाश तिवारी,तरुणमित्र दैनिक के चीफ ब्यूरो सुभाष त्रिपाठी सत्यनारायण मिश्र , अमरनाथ तिवारी, बाबूलाल वर्मा,डा इस्माईल, अशोक सिंह,सुदामा तिवारी और जनपद के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
वीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित हुये ओलंपियाड में सफल हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया पूरे जनपद में हाईस्कूल में सातवीं रैंक हासिल करने वाली छात्रा तमन्ना खातून को पदक, प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया।
विजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित जिला स्तरीय ओलंपियाड में सफल प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें शिवांश पाल प्रथम रैंक, द्वितीय स्थान आस्था यादव, तृतीय स्थान ऋचा पाल सहित तन्मय तिवारी,देवांश तिवारी,यश कुंवर सिंह, नितिन सिंह श्रेयस पांडेय ,नव्या सिंह,अवंतिका शुक्ला,अंश मिश्रा, रोहित कुमार,पारूल,अर्क वर्मा,शिफा बानो, विक्रांत गौड़,अदिति विनायक तिवारी,अभिनव सिंह सहित सौ छात्रों को पदक,नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया.
वीएम पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह का प्रारंभ वीएम पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती माधुरी मिश्र, प्रबंधक रमेश मिश्र, विशिष्ट अतिथि हिंदुस्तान ब्यूरो चीफ हिंदुस्तान सर्वजीत त्रिपाठी, उप्र कांग्रेस सचिव प्रदीप कोरी, उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी उप्र कांग्रेस सदस्य डा विजय शंकर तिवारी ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर धूप पुष्प माल्यार्पण, दीप जलाकर पं विजय तिवारी द्वारा मंत्रोच्चार से किया गया.
वीएम पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह कार्यक्रम का संयोजन , अतिथियों का स्वागत,संचालन और एंकरिंग प्रिंसिपल सुरेंद्र वर्मा,आरके तिवारी, प्रशांत तिवारी,शैलेश सिंह, कृष्णा दूबे,रंजना सिंह,नीता शर्मा,काजल दूबे,विनीता दूबे,रूचि,रेनू,आंशी तिवारी, झिलमिल सिंह,यशी, तमन्ना खातून द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *