दलितों पिछड़ों का बताया मसीहा
रियल मीडिया नेटवर्क
हमीरपुर। समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद दस्यु सुंदरी फूलन देवी का शहादत दिवस पार्टी कार्यालय में मनाते हुए उन्हें दलित पिछड़ों का मसीहा बताते हुए श्रद्धांजलि दी।
जिलाध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में पूर्व सांसद फूलन देवी की 25 जुलाई को हुई हत्या को शहादत दिवस के रूप में मनाते हुए उनको दलितों पिछड़ों महिलाओं वंचितों का मसीहा बताया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने सामंतशाही के उत्पीड़न से तंग होकर हाथों में बंदूक थाम कर बागी जीवन जिया था। बाद में सपा मुखिया ने उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ते हुए संसद तक पहुंचाया था। 25 जुलाई को दिल्ली में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुन्नीलाल निषाद, नंदकिशोर शिवहरे, रामप्रकाश प्रजापति, प्रदेश सचिव माया बाल्मिकी, मान सिंह यादव, बीटू यादव, राजेश श्रीवास, अशोक यादव, ओपी सोनकर वारसी, शादाब हुसैन बिट्टू, राघवेन्द्र यादव, विवेक यादव, वर्षा नामदेव, रिजवान खान, विकास निषाद, नीरज निषाद, सुनील निषाद, रामखिलावन निषाद, श्रीराम निषाद, जुनैद, राजबहादुर यादव, मो. सलीम सहित अनेक सपाई मौजूद रहे।


Bhai hum bhi the