ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं बीएसए की शिकायत
रियल मीडिया न्यूज
भरुआ सुमेरपुर। ग्राम पंचायत सिमनौडी के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्रों द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की फोटो फड़वाएं जाने आरोप लगाकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक के स्थानांतरण करने की मांग की है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की हिंदुस्तान पुष्टि नहीं करता है।
शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय सिमनौडी में प्रधानाध्यापक ज्ञानेंद्र सिंह पर अनुसूचित वर्ग के छात्रों ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फोटो को स्वर्ण छात्रों से फ़ड़वा कर फेंकवाने आरोप लगाया। छात्रों ने छुट्टी के बाद इसकी जानकारी अभिभावकों के दी। सोमवार को अभिभावक विद्यालय पहुंचे और प्रधानाध्यापक से फोटो फाड़े जाने का कारण पूछा। इस पर प्रधानाध्यापक भड़क गए और कहा कि उन्होंने ने ही फोटो फड़वाई है। जिसको जो भी करना हो कर ले। यह वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। प्रधानाध्यापक के इस आचरण से आक्रोशित ग्रामीण मामले की शिकायत जिलाधिकारी के साथ बेसिक शिक्षा अधिकारी से की है। ग्रामीण रमेश चंद, मोहनलाल, रामबहादुर, विकास,पवन,विनीत कृष्ण गोपाल,विजय शंकर, उमेश,शिवचरण वर्मा, अजय कुमार, सुमन देवी आदि का आरोप है कि प्रधानाध्यापक कई वर्षों से यहां जमे हैं, यह छात्रों के साथ भेदभाव पैदा करते हैं, इससे छात्रों के अंदर ऊंचनीच, छुआछूत की भावना उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों में प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सुबह एक सैकड़ा से ज्यादा ग्रामीण विद्यालय में घुस आए थे और निराधार आरोप लगा रहे थे। तब उन्होंने दबाव में फोटो फ़ड़वाने की बात कही थी। जबकि छात्रों ने आपस में लड़कर फोटो फाड़ी है। उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।

