21 अक्टूबर 2026 से गाँधी उद्यान, कचहरी के पास
झाँसी | बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय के द्वारा एक स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता में कहा कि प्रभू श्रीराम को साक्षी मानकर तीन साल के भीतर बुन्देलखण्ड राज्य बनवा देने का वादा किया गया था। तीन साल की जगह 12 साल से ज्यादा का समय हो चुका है परन्तु अभी तक कार्यवाही प्रारम्भ नही हुई है, जिसके लिये सत्तादल के जनप्रतिनिधियों द्वारा आवाज नही उठाई जाने के लिये – राम कौ कोल- (कसम) अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। अनशन एवं सत्याग्रह व राम कौ कोल (कसम) अभियान मे लोगों को बड़ी संख्या में जोड़ने के लिये जनप्रतिनिधि धिक्कार यात्रा का निम्नवत आयोजन किया जा रहा है। बबीना, बंगरा, मोंठ, बरुआसागर, अम्बाबाय, मऊरानीपुर, चिरगांव एवं गरौठा में प्रधानमंत्री, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को खून से पत्र लिखें जायेंगे। शाम को बैदौरा, पड़रा, समथर, टहरौली, रक्सा, गुरसरांय एवं बड़ागांव में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 16 सितम्बर 2026 से 18 अक्टूबर 2026 के मध्य में झांसी नगर निगम के सभी वार्डो में सघन जनसम्पर्क किया जायेगा तथा 15 वार्डो में मशाल जलूस निकाला जायेगा तथा 15 वार्डो में खून से पत्र लिखे जाएंगे।
हमारी प्रमुख मांगे
- बुन्देलखण्ड के सभी मेडिकल कालेजों, सरकारी अस्पतालों एवं CHC/PHC में चिकित्सक, मेडिकल, पैरामेडिकल, नर्सिंग एवं अन्य स्टाफ की रिक्तियां को समयबद्ध भरा जायें व उपकरणों को पूरा किया जाये।
- बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय को स्ववित पोषित की जगह एडिड किया जाये, जिसमें छात्र/छात्राओं की फीस में कमी आ सके जिसे वे अपनी पढ़ाई को आसानी से कर सकें। साथ ही सभी शिक्षकों को संविदा की जगह नियमित किया जाये । प्राइमरी से लेकर महाविद्यालय तक सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की रिक्तयां शीघ्र भरी जायें एवं विद्यालयों का जीर्णोद्धार समय बद्ध कराया जाये।
- बुन्देलखण्ड क्षेत्र में E20 (एथेनॉल) का प्रयोग नहीं कराया जाये क्योंकि बुन्देलखण्ड के लोगो के पास पैसा नहीं है जो अपने वाहन को ठीक करवा सकें एवं कम एवरेज की कमी को झेल पायें।
- बुन्देलखण्ड क्षेत्र में चल रहे अवैध नर्सिंगहोम्स में संलिप्त पूर्व सी.एम.ओ., पूर्व सचिव जे.डी.ए. व वर्तमान अधिशासी अभियंता जे.डी.ए. व जिला अग्निशमन अधिकारी की भ्रष्ट कार्य प्रददति की उच्च स्तरीय जाँच समय ब( कराई जाये।
- केन बेतवा नदी गठजोड़ योजना के विस्थापित लोगो को उचित मुआवजा दिया जाये तथा भ्रष्टाचार की समय समय पर जाँच करवाई जाए। मोहन भागवत ने कहा है कि आन्दोलन वार्ता का मार्ग खोलता है। सरकार तो आपकी बात मानकर वार्ता करने आने से रही, आप अपने ही संगठन (आर.एस.एस.) को वार्ता के लिये भेज दीजिये। अनशन एवं सत्याग्रह व राम कौ कौल (कसम) अभियान के लिये बुन्देलखण्ड की जनता को आने वाले चुनाव में सत्ताधारियों को हराने के लिये गंगाजली उठवाकर इस अभियान में गांव-गांव व वार्डो से योद्धाओं को तैयार किया जाएगा। दूसरा चरण महोबा, तीसरा जालौन, चौथा बांदा, पाँचवा हमीरपुर, छठा ललितपुर एवं साँतवा चित्रकूट में किया जायेगा। प्रेस वार्ता में रघुराज शर्मा, हमीदा अंजुम, गिरजा शंकर राय, प्रदीप नाथ झा, रामजी सिंह पारीछा, उत्कर्ष साहू, अनिल कश्यप गोलू ठाकुर, कलाम कुरैशी, अमित त्रिपाठी, विनोद अग्रवाल , मनोज प्रजापति पारीछा,अभिषेक तिवारी, शंकर रायकवार, विजय रायकवार,जीतू कुमार आदि उपस्थित रहे
