जालौन के नए जिलाधिकारी IAS समीर ने संभाला पदभार

राहुल कुमार

उरई जालौन। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में जालौन को नया जिलाधिकारी मिल गया है। IAS समीर ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर जालौन के नए DM के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया। समीर इससे पहले लखनऊ में विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और यूपी डेस्को (UPDESCO) के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके पास आईटी और तकनीकी नवाचार का लंबा प्रशासनिक अनुभव है, जिसका लाभ अब जिले के विकास कार्यों में मिलने की उम्मीद है। शासन ने गुरुवार देर रात 10 सितंबर को 5 IAS और 6 PCS अफसरों के तबादले किए थे। इस आदेश के तहत जालौन के निवर्तमान DM राजेश कुमार पाण्डेय को बहराइच का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। राजेश कुमार पाण्डेय ने 12 सितंबर 2023 को जालौन का चार्ज लिया था, उनके 3 साल पूरे होने से ठीक 2 दिन पहले उनका ट्रांसफर कर दिया गया। उनके कार्यकाल में 81 किमी लंबी सूख चुकी नून नदी का पुनर्जीवन और राष्ट्रीय जल पुरस्कार जैसी बड़ी उपलब्धियां रहीं। पदभार ग्रहण करने के बाद नए DM समीर ने अधिकारियों से परिचय लिया और कहा कि शासन की योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारना और जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *