संदीप धुरिया।
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। वृद्ध किन्नर शांति ने दूसरे पक्ष पर मारपीट करने और रुपये छीनने का आरोप लगाया है। विवाद के बाद दोनों पक्षों के किन्नर थाने पहुंच गए।बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से यमुना पुल और लक्ष्मीबाई चौराहे के पास ट्रकों को रोककर किन्नरों द्वारा वसूली किए जाने की बात भी सामने आ रही है। वहीं, शांति ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।मामला सदर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस से शिकायत के बाद अब मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर है।
