जिले में कुतिया का कुआं पूजन बना चर्चा का विषय – पहाड़ी गांव में इंसानियत की अनोखी मिसाल

जिले में कुतिया का कुआं पूजन बना चर्चा का विषय - पहाड़ी गांव में इंसानियत की अनोखी मिसाल

ले में कुतिया का कुआं पूजन बना चर्चा का विषय – पहाड़ी गांव में इंसानियत की अनोखी मिसाल

कृष्ण कुमार


हमीरपुर जिले के मुस्करा विकासखंड के पहाड़ी गांव से बेजुबान जानवर के प्रति इंसानियत की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। आमतौर पर कुआं पूजन का उत्सव संतान के जन्म या मांगलिक कार्यों पर होता है, लेकिन पहाड़ी गांव में ये परंपरा एक बेजुबान कुतिया के लिए निभाई गई, जिसकी चर्चा अब पूरे जिले में हो रही है।गांव में एक पालतू कुतिया ने बच्चे दिए तो ग्रामीणों ने उसे परिवार का सदस्य मानते हुए उसका विधि-विधान से कुआं पूजन करने का फैसला लिया। पूरे गांव में गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य कुआं पूजन की रस्म पूरी की गई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाते हुए इस रस्म में भाग लिया और कुतिया व उसके पिल्लों की पूजा की। समारोह केवल पूजन तक ही सीमित नहीं रहा। पूजा-अर्चना के बाद पूरे गांव के लिए विशाल प्रीतिभोज (भंडारे) का आयोजन किया गया। अमीर-गरीब का भेद भूलकर गांव भर के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। गांव में ऐसा माहौल था मानो कोई बड़ा त्यौहार मनाया जा रहा हो। पहाड़ी गांव के ग्रामीणों की ये पहल आज के दौर में याद दिलाती है कि बेजुबान जीवों के प्रति दया और प्रेम ही इंसानियत की असली पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *