हमीरपुर खेत में जुताई करते समय एक युवक रोटोवेटर की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। जिसे अति गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ लाया गया। जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद उसे उरई मेडिकल कॉलेज हेतु रेफर कर दिया गया है।
थाना मझगवां के ग्राम कुल्हेंडा निवासी 38 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र सुदामा खेत में ट्रैक्टर में रोटोवेटर लगाकर जुताई करवाते समय रोटोवेटर में टॉपलिंग कसते हुए अचानक असावधानीवश रोटावेटर की चपेट में आ गया ।जिससे कि वह पूरी तरह घायल हो गया।तत्काल ही परिजन उनको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये।जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राघव ने उनको प्रारंभिक उपचारोपरांत उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घायल की हालत अति गंभीर बनी हुई है।
ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक घायल
