लापरवाही के चलते गौशाला में गाय मृत

सरसई। प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा गोवंश अक्सर उठाते हुए दिखाई पड़ते हैं। आज गोहांड विकासखंड के ग्राम सरसई स्थित गौशाला में एक गाय मरी हुई पड़ी हुई है।जिसको अब हटाने की तैयारी है। बुंदेलखंड में और विशेष रूप से हमीरपुर जनपद के राठ-सरीला क्षेत्र में अन्ना जानवरों- गोवंशों का बुरा हाल है।इनके भरण पोषण हेतु प्रदेश सरकार पूरा प्रयास करती है परंतु सिस्टम के तहत इसके उत्तर दाईगण इस ओर से लापरवाही बरतते हैं। अक्सर गौशालाओं में ही गौवंश दम तोड़ देते हैं। अब जबकि शीत युद्ध आने वाली है इन गौशालाओं का और भी बुरा हाल होने वाला है। संबंधित अधिकारीगण निरीक्षण पर आए अपने उच्च अधिकारियों को चयनित गौशालाएं दिखाकर अपने कर्तव्यों की भरपाई कर लेते हैं और अधिकारी उन्हीं के अनुसार गौशालाओं का निरीक्षण भी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *