पीयूष त्रिपाठी
लखनऊ। पिछले एक दशक में विधानसभा के दो चुनाव हार चुकी समाजवादी पार्टी के लिए 2027 का चुनाव करो या मरो की स्थिति वाला है सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने तरकस के सारे तीर बाहर निकाल दिए है। सारी सेनाएं मोर्चे पर डट गई हैं तैयारियां जोरो पर हैं और सेनापतियों ने अग्रिम मोर्चा संभाल लिया है। अखिलेश यादव के ऐसे ही प्रमुख सेना पति प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा को भी कमान सौंप दी गई है। प्रो. अभिषेक मिश्राः समाजवाद का आधुनिक और शिक्षित चेहराउत्तर प्रदेश की समकालीन राजनीति में जब भी उच्च शिक्षा, आधुनिक विजन और समाजवाद के अनूठे संगम की बात होती है, तो प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा का नाम अग्रिम पंक्ति में आता है। वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय प्रवक्ता और अखिलेश यादव की कोर टीम के सबसे भरोसेमंद रणनीतिकारों में से एक हैं। इसके साथ यूपी के युवा ब्राहम्णों के बीच में भी प्रोफेसर अभिषेक की ज़बरदस्त पकड़ है।
29 अगस्त 1977 को जन्मे प्रो. अभिषेक मिश्रा की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भारतीय राजनीति में विरली ही देखने को मिलती है। उन्होंने यूके के स्ट्रैथक्लाइड विश्वविद्यालय से प्रबंधन में एमएससी की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने विश्वप्रसिद्ध कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से ‘‘रणनीति और विपणन प्रबंधन’’ में पीएचडी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त की। राजनीति में आने से पहले वे देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद में बिजनेस पॉलिसी और इनोवेशन के प्रोफेसर थे। प्रो. अभिषेक मिश्रा की प्रतिभा को देखते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव उन्हें खुद शिक्षा जगत से राजनीति के मैदान में लेकर आए थे। उन्होंने 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लखनऊ उत्तर सीट से शानदार जीत दर्ज की। मात्र 34 वर्ष की आयु में उन्हें अखिलेश यादव की कैबिनेट में शामिल किया गया, जहाँ उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, चिकित्सा शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री के रूप में कार्य किया। अभिषेक मिश्रा को सपा के भीतर आधुनिक तकनीकों (जैसे एआई और डिजिटल प्रचार) को लागू करने का मुख्य सूत्रधार माना जाता है। वे अक्सर नीतिगत मामलों पर अखिलेश यादव के रणनीतिक सलाहकार के तौर पर कार्य करते हैं। वे एक प्रखर वक्ता और लेखक भी हैं, जिन्होंने ‘पावर ऑफ वन’ और ‘अनकॉमन लाइफ’ जैसी पुस्तकें लिखी हैं।
अखिलेश यादव के भरोसेमंद ब्राम्हण नेता प्रो. अभिषेक मिश्रा ने संभाली अग्रिम कमान
