हमीरपुर। जनपद के थाना क्षेत्र जरिया के अंतर्गत राठ-उमरिया राजकीय राज मार्ग पर मोटरसाइकिल और डग्गा आपस में टकरा गए । जिससे कई सवारियां घायल हो गईं।घायल होने वालों में 36 वर्षीय मर्दन पुत्र कृपाल निवासी उमरिया थाना जरिया, 22 वर्षीय मनोज पुत्र छत्रपाल निवासी पचखुरा थाना जलालपुर, 45 वर्षीया इकबाल पुत्री मुवीन निवासी बजरिया थाना राठ और रतन पुत्र आशाराम निवासी तुरना थाना जरिया हैं। जिनमें से मनोज और मर्दन की गंभीर अवस्था को देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई के लिए रेफर कर दिया गया है।
मोटरसाइकिल तिपहिया डग्गा से टकराई, चार गंभीर घायल
