स्वतंत्रता दिवस पर इन्दिरा स्टेडियम से निकलेगी क्रॉसकंट्री दौड़, 6 विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार

स्वतंत्रता दिवस पर इन्दिरा स्टेडियम से निकलेगी क्रॉसकंट्री दौड़, 6 विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार

जिलाधिकारी के निर्देश पर 15 अगस्त को उरई में होगी बड़ी दौड़
राहुल कुमार

उरई। 11 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी शैलेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के निर्देश एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 06.08.2026 को हुई बैठक के क्रम में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। ध्वजारोहण के बाद सुबह 9:30 बजे इन्दिरा स्टेडियम उरई से दौड़ प्रारम्भ होगी। पुरुष वर्ग 5KM – इन्दिरा स्टेडियम मुख्य द्वार से कालपी रोड स्थित मारूति सुजुकी कार एजेंसी तक जाकर वापस स्टेडियम पर समाप्त। महिला वर्ग 3 KM – इन्दिरा स्टेडियम से एस आर पब्लिक स्कूल मोड़ तक जाकर वापस स्टेडियम पर समाप्त। क्रीड़ा अधिकारी ने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, क्रीड़ा संघों और क्लबों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भेजें। इच्छुक पुरुष/महिला खिलाड़ी 15 अगस्त को सुबह 8:30 बजे इन्दिरा स्टेडियम उरई पहुंचकर नाम दर्ज करा सकते हैं। प्रविष्टि निःशुल्क है। प्रत्येक वर्ग में प्रथम 6 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *