31 अक्टूबर को बिधूना में निकलेगी भगवान नांगली की भव्य शोभा यात्रा

बिधूना औरैया। श्री नगली निवासी भगवान की भव्य शोभायात्रा 31 अक्टूबर दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से बिधूना कस्बे की सड़कों पर निकाली जाएगी। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती कमला देवी पत्नी स्वर्गीय रामजीवन गुप्ता व व्यवस्थापक स्वामी मनोहर दास जी के साथ जनसेवी रोहितास गुप्ता ने देते हुए बताया है कि श्री नगली निवासी भगवान की शोभायात्रा सुबह 10:00 बजे बिधूना नगर में निकाली जाएगी। उन्होंने बताया है कि बिधूना कस्बे के दुर्गा मंदिर के पीछे एसजीएस स्कूल के पास स्थित सत्संग भवन में भजन कीर्तन रामायण पाठ का आयोजन भी होगा और 31 अक्टूबर को ही दोपहर 1 बजे विशाल भंडारा भी आयोजित होगा। कार्यक्रम संयोजक मंडल के सदस्यों ने उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने की भी क्षेत्रीय श्रद्धालुओं व संत महात्माओं से अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *