कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी में दौड़ का भव्य आयोजन, लखनऊ के अनुपम ने मारी बाजी, केडीपीए के सूर्या रहे दूसरे स्थान पर

कानपुर। नौबस्ता बंबा स्थित कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी में रविवार को 1600 मीटर रनिंग कंपटीशन का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लखनऊ, हरदोई, भदोही, सुल्तानपुर, प्रयागराज, इटावा और कानपुर सहित विभिन्न जनपदों से आए युवा धावकों ने प्रतिभाग कर अपने दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक मुकाबला प्रथम स्थान के लिए देखने को मिला, जहां लखनऊ के अनुपम और कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी के होनहार धावक सूर्या के बीच कांटे की टक्कर हुई। अंतिम क्षणों तक चली कड़ी प्रतिस्पर्धा में लखनऊ के अनुपम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। अनुपम कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी परिवार के ही छात्र हैं। वहीं एकेडमी के सूर्या ने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विशेष गर्व की बात रही कि प्रथम और द्वितीय दोनों स्थानों पर KDPA परिवार के खिलाड़ियों ने परचम लहराया। प्रतियोगिता के टॉप 10 विजेताओं में प्रथम स्थान पर अनुपम लखनऊ, द्वितीय स्थान पर सूर्या कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी, तृतीय स्थान पर सौरभ लखनऊ, चतुर्थ स्थान पर चंदन यादव भदोही, पंचम स्थान पर मोहित इटावा, षष्ठ स्थान पर राकेश यादव, सप्तम स्थान पर शिव कुमार, अष्टम स्थान पर आदित्य चौधरी, नवम स्थान पर साहिल यादव और दशम स्थान पर हरदोई के सूरज पाल रहे। आयोजन में अनवी हॉस्पिटल के डॉक्टर राजेश उत्तम एवं डॉक्टर मोहम्मद एहसान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं अर्थ एकेडमी बर्रा के डायरेक्टर रोहित प्रताप सिंह ने भी सहभागिता कर युवा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के जोश, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। 1600 मीटर रनिंग प्रतियोगिता का आयोजन कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी के एकेडमिक डायरेक्टर सौरभ शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया। उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर एकेडमी के कोच आदित्य सर एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने निष्ठा और उत्साह के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एकेडमी प्रबंधन ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत, मानसिक रूप से दृढ़ और लक्ष्य के प्रति समर्पित बनाना है। ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *