महिला का घर में फंदे से लटका मिला शव

हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के केसरिया के डेरे में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 28 वर्षीय महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।जानकारी के मुताबिक, महिला की मौत देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। सुबह परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *