कृष्ण कुमार द्विवेदी
महोबा रियल मीडिया। आज १४ अक्टूबर, विधान परिषद लखनऊ में विधान परिषद के सभागार में आवास विकास परिषद, विकास प्राधिकरण, नगर निगमो एवं जिला पंचायतों में व्याप्त अनियमितताओ पर अंकुश लगाए जाने/ जांच समिति की बैठक सभापति जितेन्द्र सिंह सेंगर की अध्यक्षता में संपन्न हुई , आयोजित “समीक्षा बैठक” में सम्बंधित विभागों के विभिन्न विषयों पर मा. सदस्यों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। लंबित प्रकरणों पर चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया l बैठक में विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत एवं बिंदुवार समीक्षा करते हुए आमजन को त्वरित समाधान हो विभागीय कार्यो में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाने तथा योजनाओं को प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर गहन चर्चा हुई।बैठक में मा. विधान परिषद सदस्य श्री सी पी चंद जी, श्री अंगद सिंह जी,श्री सलिल विश्नोई जी, एवं श्री अश्विनी त्यागी जी श्री रविशंकर सिंह जी पप्पू भैया वर्चुअल के माध्यम से जुड़े एवं नगर विकास एवं आवास विकास अपर मुख्य सचिव श्री पी गुरु प्रसाद जी, आवास आयुक्त श्री अनिल ढींगरा जी, सचिव विकास प्राधिकरण श्री विजय किरण आनंद जी, सचिव श्री महेंद्र जी, विशेष सचिव श्री मनोज कुमार सिंह जी, श्री धर्मेंद्र सिंह जी, श्री हरिप्रताप जी,सहित संबंधित विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।
