बिजली व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, ट्रिपिंग-लो वोल्टेज और बिजली चोरी पर चलेगा सख्त अभियान: डीएम

बिजली व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

101 ट्रांसफार्मर शीघ्र, सरकारी नलकूपों के लिए 3 दिन में 10 ट्रांसफार्मर देने के निर्देश, संयुक्त टीम करेगी चोरी पर कार्रवाई
राहुल कुमार रियल मीडिया नेटवर्क

उरई, जालौन। बरसात में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। अधीक्षण अभियंता, दोनों अधिशासी अभियंता, ट्रांसमिशन, वर्कशॉप और विद्युत विजिलेंस के अधिकारियों के साथ ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज, जर्जर लाइनें, ट्रांसफार्मर की उपलब्धता और बिजली चोरी पर चर्चा हुई। ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और फाल्ट की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। बरसात में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद में कुल 488 ट्रांसफार्मरों की मांग में से अब तक 387 की आपूर्ति हो चुकी है। शेष 101 ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति शीघ्र सुनिश्चित की जाए। विशेषकर सरकारी नलकूपों के लिए जरूरी 10 ट्रांसफार्मर अगले 3 दिनों के भीतर उपलब्ध कराए जाएं ताकि सिंचाई प्रभावित न हो। अवैध कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। नगर क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट, सीओ, अधिशासी अभियंता और विद्युत विजिलेंस की संयुक्त टीम विशेष अभियान चलाएगी। एसडीएम, एसडीओ और संबंधित अधिकारियों की टीम नियमित अभियान कर चोरी पर अंकुश लगाएगी। बरसात में दुर्घटनाओं से बचाव के लिए विद्युत लाइनों से सटी पेड़ों की शाखाओं की समयबद्ध छंटाई कराई जाए। जर्जर लाइनों और तकनीकी कमियों को प्राथमिकता से ठीक किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत आपूर्ति से जुड़े हर काम में गुणवत्ता, त्वरित कार्रवाई और जनहित सर्वोपरि होना चाहिए। लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता प्रथम जितेंद्र नाथ, अधिशासी अभियंता द्वितीय महेंद्रनाथ भारती सहित अन्य अधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *