जर्जर स्कूलों की तस्वीर लेने पर मुकदमा दर्ज हो जाता, बंद 26 हजार प्राइमरी स्कूल फिर खोलेंगेः अखिलेश यादव

जर्जर स्कूलों की तस्वीर लेने पर मुकदमा दर्ज हो जाता, बंद 26 हजार प्राइमरी स्कूल फिर खोलेंगेः अखिलेश यादव

लखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिक्षकों को समाज और आने वाली पीढ़ी का मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने के साथ ही भविष्य का निर्माण करते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में करीब 26 हजार प्राइमरी स्कूल बंद हो गए हैं। सत्ता में आने पर इन स्कूलों को फिर से खोलने का वादा किया। अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को संभालने का काम करते हैं। हमारे शिक्षक ही हमारे रक्षक हैं। शिक्षक ही बच्चों का भविष्य बनाते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिक्षकों को पढ़ाने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं दिया जाएगा, ताकि वे पूरी तरह शिक्षा के काम पर ध्यान दे सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि जर्जर स्कूल की फोटो या वीडियो बनाने पर मुकदमा दर्ज हो जाता है। अखिलेश ने कहा कि अंग्रेजों ने भी कभी शिक्षा पर मुकदमा दर्ज नहीं किया था, लेकिन आज ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों को पढ़ाई के अलावा दूसरे कामों में लगाए जाने पर भी सवाल उठाया। अखिलेश यादव ने सपा सरकार के दौरान विद्यार्थियों को बांटे गए लैपटॉप का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज भी बच्चे बताते हैं कि लैपटॉप ने उनकी पढ़ाई में मदद की। उनके मुताबिक लैपटॉप मिलने से बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि संघ से जुड़े लोग सभी को एक रंग में रंगना चाहते हैं। अखिलेश ने शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में पिछली सपा सरकार के फैसलों को भी गिनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *