कानपुर। कानपुर प्रेस क्लब और मेदांता हॉस्पिटल की ओर से बुधवार को पत्रकारों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया l बड़ी संख्या में पत्रकारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया lशिविर प्रेस क्लब के नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में आयोजित किया गया l जांच में पता लगा कि ज़्यादातर पत्रकारों को डायबिटीज और ब्लड-प्रेशर की समस्या थी, जिसके लिए उन्हें परामर्श दिया गया l शिविर में हड्डियों, हृदय, फेफड़ों का भी परीक्षण किया गया l पत्रकारों के साथ उनके परिजनों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया l इस दौरान मेदांता हॉस्पिटल के डॉ अमित सान्दयाल सीनियर मैनेजरआनन्द सिंह चौहान और उनकी टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया l इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस वाजपेई, महामंत्री शैलेश अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव सारस्वत, मंत्री शिवराज साहू, कोषाध्यक्ष सुनील साहू, उत्सव शुक्ला आदि मौजूद रहे l पूर्व विधायक अजय कपूर भी शिविर में पहुंचे और इस आयोजन की सराहना की l
प्रेस क्लब में पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित..
