कानपुर। कानपुर में जूही डिपो के पास रविवार देर रात बाइक और स्कूटी की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से हैलट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान स्कूटी सवार वसीम कुरैशी (25) की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार गोलू की हालत गंभीर बनी हुई है। किदवई नगर पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब ढाई बजे लाल कॉलोनी चौकी क्षेत्र में जूही डिपो के पास बाइक (यूपी 78 जेएच 6660) और स्कूटी (यूपी 78 जेसी 4926) की भिड़ंत हो गई। बाइक पर सवार गोलू पुत्र बिजली सिंह और दीपक पुत्र मुन्नीलाल निवासी पॉपुलर धर्मकांटा और स्कूटी सवार वसीम कुरैशी निवासी बाबरपुर, अजीतमल (औरैया) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तत्काल हैलट अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान वसीम ने दम तोड़ दिया। गोलू की हालत स्थिर बताई गई है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर किनारे करा दिया। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर हादसा: देर रात बाइक और स्कूटी की भिड़ंत, एक युवक की मौत और दो गंभीर घायल
