राहुल कुमार। उरई इटौरा -चंडौत / जालौन इटौरा-चंडौत मार्ग पर शनिवार को ओवरलोड ट्रक ने ऐसा कांड किया कि पूरा रास्ता ही जाम हो गया। बीच सड़क पर ओवरलोड ट्रक अचानक खराब हो गया और वहीं खड़ा हो गया।ट्रक के खड़े होते ही दोनों तरफ वाहनों की किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। बाइक, कार, ट्रैक्टर और बड़े-बड़े ट्रक सब जाम में फंस गए। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे।इसी भारी जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। एंबुलेंस का ड्राइवर लगातार सायरन बजाकर रास्ता मांगता रहा, लेकिन जाम इतना जबरदस्त था कि एंबुलेंस को आगे-पीछे से निकलने की जगह ही नहीं मिली।स्थानीय लोगों का कहना है कि इटौरा-चंडौत मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों की वजह से रोज ही जाम लगता है। ओवरलोड ट्रक धीरे चलते हैं, बीच रास्ते में खराब हो जाते हैं और पूरा ट्रैफिक ठप कर देते हैं।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही एंबुलेंस जैसे इमरजेंसी वाहनों के लिए हमेशा रास्ता साफ रखा जाए, ताकि जाम की वजह से किसी की जान खतरे में न पड़े।काफी देर की मशक्कत के बाद किसी तरह खराब ट्रक को साइड में किया गया, तब जाकर धीरे-धीरे जाम खुला और एंबुलेंस आगे निकल सकी।
Related Posts
युवक पर हमला कर मरणासन्न छोड़ने का आरोप, मोबाइल और रुपये गायब
जगदीश श्रीवास्तव। हमीरपुर राठ। महिला ने कुछ युवकों पर एकराय होकर हमला कर पुत्र को घायल अवस्था में छोड़कर भागने…
जर्जर स्कूलों की तस्वीर लेने पर मुकदमा दर्ज हो जाता, बंद 26 हजार प्राइमरी स्कूल फिर खोलेंगेः अखिलेश यादव
लखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप…
बुंदेलखंड राज्य का समर्थन नहीं करने पर अखण्ड बुंदेलखंड के 9 सांसदों का सामूहिक पुतला फूका गया
झांसी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में कचेहरी चौराहे पर 9 सांसदों क्रमशः झाँसी, जालौन हमीरपुर,…
