युवक पर हमला कर मरणासन्न छोड़ने का आरोप, मोबाइल और रुपये गायब

जगदीश श्रीवास्तव।

हमीरपुर राठ। महिला ने कुछ युवकों पर एकराय होकर हमला कर पुत्र को घायल अवस्था में छोड़कर भागने का आरोप लगाया है। साथ ही युवक का मोबाइल और रुपये गायब होने की बात कही है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। झांसी के अली गोल खिड़की के अंदर मोहल्ला निवासी सलमा पत्नी रफीक ने बताया कि उनका पुत्र हसीम कस्बे के जुगयाना मोहल्ला स्थित अपने ननिहाल आया था। 14 अक्टूबर को हसीम अतरौलिया की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में कुछ युवक उसे जबरन अतरौलिया सब्जी मंडी के पास ले गए और हमला कर मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग गए। घायल हसीम को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसकी बहन मीना को फोन पर घटना की जानकारी दी गई। स्वजन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे उरई और फिर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि घटना के बाद हसीम का मोबाइल और रुपये गायब मिले। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि हसीम दूसरे की मोटरसाइकिल चला रहा था। इसी दौरान दूसरी मोटरसाइकिल की टक्कर से वह घायल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *