मनोज कुमार शुक्ला बबलू को सैकड़ों महिलाओं ने राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन

मनोज कुमार शुक्ला बबलू को सैकड़ों महिलाओं ने राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन

एक हज़ार महिलाओं की भीड़ उमड़ी
रियल मीडिय न्यूज नेटवर्क

कानपुर। अपने क्षेत्र के लोगों से भावनात्मक जुड़ाव के लिए उनका शुभचिंतक, सहयोगी और उन्हें अपना परिजन मानने का स्वभाव हर किसी का नहीं होता लेकिन महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता मनोज कुमार शुक्ल बबलू के स्वभाव में यह प्राकृतिक गुण हैं। यही वजह है कि उनके द्वारा आयोजित किए गए रक्षाबंधन उत्सव में क्षेत्र की बहनों ने भारी संख्या में आकर उनके व उनके सहयोगियों को राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया साथ ही बबलू भइया के साथ हर वक्त खड़े रहने का वचन दिया भी। इस मौके पर मनोज कुमार शुक्ल ने क्षेत्र से आईं सभी बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने जो स्नेह और भरोसा जताया है मैं अपनी पूरी क्षमता भर रक्षा करूंगा। उन्होंने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता पूरी दुनिया में है हर धर्म पंथ मज़हब में है सगी बहनों के साथ हर बहन से भाई का रिश्ता सबसे ज़्यादा पवित्र और बिना किसी लोभ चालच के सच्चा रिश्ता माना जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र की सभी बहनों के लिए बहतर जीवन के साधन उपलब्ध कराना और उनके लिए अपने संसाधन हर समय उपलब्ध रखना उनकी ज़िम्मेदारी है। कार्यक्रम में एक हज़ार से ज्यादा महिलाओं की उपस्थिति रही। मनोज शुक्ल की धर्म पत्नी श्रीमती ललिता शुक्ला ने सभी को यथाशक्ति उपहार देकर शुभकामनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम स्थल पर उत्तर भारत के प्रख्यात संगीतकार अन्नू पाण्डेय व उनके ग्रुप ने शानदार भजनों से लोगों का मनमोह लिया। समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता अपर्णा जैन बंसल व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. नीतेन्द्र यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशीष त्रिवेदी, धर्मेन्द्र सिंह, मिलन सिंह, रति दीक्षित, ममता अवस्थी, शोभा शुक्ला, मंजू सिंह चौहान, सपना त्रिवेदी सहित एक हज़ार महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *