दिवंगत पत्रकार ज्ञानू शुक्ला के परिवार को आर्थिक संबल देंगे डीएम

रियल मीडिय न्यूज नेटवर्क
कानपुर। कानपुर प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह से मिला और दिवंगत पत्रकार ज्ञानेंद्र शुक्ला के परिवार को सरकारी मदद दिलाने की मांग की l डीएम ने भरोसा दिया कि वह इसके लिए हर संभव कोशिश करेंगे l प्रेस क्लब की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में स्व. ज्ञानेंद्र की पत्नी रश्मि को बिधवा पेंशन, नौकरी, आवास, बेटी को आरटीई के तहत स्कूल में एडमिशन, बीपीएल और अंत्योदय राशनकार्ड के साथ तत्काल नगद आर्थिक सहायता की मांग की गई l इन मांगों से डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सहमति जताई और इस बाबत तत्काल सम्बंधित अधिकारियों निर्देश दिया l सहायता के लिए प्रक्रिया भी शुरू हो गई है l इस मौके पर प्रेस क्लब के महामंत्री शैलेश अवस्थी, वरिष्ठ पत्रकार अलोक पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव सारस्वत, मंत्री शिवराज साहू, कार्यकारिणी सदस्य दीपक सिंह आदि मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *