विपक्ष के नेताओं को बदनाम करने के लिए एआई वीडियो बनाकर वायरल कर रही सरकार: अखिलेश यादव

विपक्ष के नेताओं को बदनाम करने के लिए एआई वीडियो बनाकर वायरल कर रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष के नेताओं को बदनाम करने के लिए एआई से वीडियो बनाकर सर्कुलेट कर रही है। वो ऐसा न करें एआई में हम उन्हें पीछे कर देंगे। कांफ्रेंस में सीएम योगी को लेकर बनाए गए एक एआई वीडियो को भी दिखाया गया जिसमें प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने सहित कई मुद्दे उठाए गए। उन्होंने कहा कि सरकार हमें बदनाम करने के लिए बच्चों के खेल न खेले एआई में हम उनसे काफी आगे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में इस समय बड़े पैमाने पर लूट हो रही है। ये अब तक यूपी की सबसे ज्यादा भ्रष्ट सरकार है। सरकार स्कूल बंद करवा रही है। हम बंद किए गए स्कूलों में जाकर कार्यक्रम करेंगे और लोगों को सरकार के कारनामे बताएंगे। योगी सरकार ने कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस वे बनाया जिसमें गड्ढे हो गए। अब कहा जा रहा है कि डिजाइन बनाने में गड़बड़ी हुई तो ऐसे में सवाल है कि इसमें गलती किसकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने जिस एक्सप्रेसवे का उद्धाटन किया था वो भी खराब हो गया है। उसमें गड्ढे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी में लूट मची हुई है। प्रयागराज में कुंभ से लेकर अब तक 1 लाख करोड़ से ज्यादा खर्च हो गया है पर क्या विकास हुआ है। सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। प्रदेश भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। अखिलेश यादव ने कैबिनेट मंत्री जयंत चौधरी को लेकर कहा कि भाजपा उन्हें 61 सीटें दे तब उनका सम्मान होगा। इससे कम सीटें देने पर उनका अपमान माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *