01 नवम्बर को औरैया के माधव मंगल गेस्ट हाउस में लगेगा मेगा – विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर

शिविर के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा की औरैया आगामी 01 नवम्बर को आयोजित होने वाले मेगा- वृहद विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर के भव्य एवं सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उपायुक्त उद्योग आदि को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के प्रदर्शन हेतु स्टाल लगाएंं तथा विभागीय योजनाओं से संबंधित लीफलैट का वितरण भी करायें जिससे आमजन को योजना के संबंध में सुगमता से जानकारी प्राप्त हो सके। बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम का आयोजन माधव मंगल गेस्ट हाउस में प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका औरैया को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर साफ- सफाई व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए साथ ही पुरुष व महिलाओं के प्रयोगार्थ अलग-अलग मोबाइल शौचालय की भी व्यवस्था की जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि आयोजन के समय स्वास्थ्य गतिविधियों हेतु एम्बुलेंस तथा डॉक्टर्स की टीम को भी लगाया जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर समुचित पुलिस बल की व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रोमा गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज प्रसाद, उप जिलाधिकारी अरसला नाज, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संजीव कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी संत कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *