एमएलसी चुनाव में डॉ. मान सिंह यादव की पुनः जीत पर मना जश्न – सपा प्रत्याशी ने भाजपा के अशोक कुमार राठौर को 27,663 मतों से हराया

शीबू खान।

फतेहपुर। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को 27,663 मतों से पराजित किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद फतेहपुर जिले में सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। विभिन्न स्थानों पर मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया गया।मतगणना के अनुसार डॉ. मान सिंह यादव को कुल 60,358 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को 32,695 मत मिले। दोनों प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर 27,663 रहा। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी शिवशंकर पटेल 3,949 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। अन्य प्रत्याशियों को अपेक्षाकृत कम मत मिले। चुनाव में कुल 1,09,482 मतपत्रों की गणना की गई। इनमें 9,596 मतपत्र अवैध घोषित किए गए। इस प्रकार वैध मतों की संख्या 99,886 रही। परिणाम आने के उपरांत सपाइयों ने जगह – जगह मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाते हुए मतदाताओं एवं समर्थकों का आभार प्रकट किया है।इनसेट बॉक्स मतगणना में प्रत्याशियों को मिले मतों का विवरण इस प्रकार है—- डॉ. मान सिंह यादव (समाजवादी पार्टी) — 60,358 मत- अशोक कुमार राठौर (भाजपा) — 32,695 मत- शिवशंकर पटेल — 3,949 मत- मानसिंह यादव — 829 मत- दीपक कुमार द्विवेदी — 609 मत- विष्णु कुमार — 309 मत- सारिका — 309 मत- सत्य चन्द्र दुबे — 254 मत- केशव कान्त शर्मा — 251 मत- देवेश कुमार सिंह — 168 मत- राहुल कनकने मोहित गुप्ता — 66 मत- राज कुमार — 52 मत- शैलेन्द्र कुमार — 37 मतइनसेट बॉक्स क्या बोले सपा जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने डॉ. मान सिंह यादव की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि यह परिणाम स्नातक मतदाताओं के विश्वास और समर्थन को दर्शाता है। उन्होंने जीत के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को समर्थन देने वाले सभी मतदाताओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने डॉ. मान सिंह यादव को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाली है।इनसेट बॉक्स क्या बोले शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष महफूज़ ने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं ने पुनः डॉ. मान सिंह यादव को समर्थन देकर अपना भरोसा जताया है। उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों और स्नातक मतदाताओं सहित सभी समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की जिम्मेदारी भी बढ़ाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *