राहुल कुमार
उरई कदौरा।ब्लॉक के करमचंदपुर गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और उनके पुत्र पर प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास दिलाने के नाम पर प्रधान और उनके पुत्र द्वारा 2000-2000 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि योजना पूरी तरह निःशुल्क है, इसके बावजूद उनसे पैसे की मांग की जा रही है। पैसे न देने पर आवास लिस्ट से नाम काटने की धमकी भी दी जा रही है आपको बता दे कि मंगलवार को करमचंदपुर के दर्जनों ग्रामीण एकजुट होकर सचिवालय में ऑडिट की खुली बैठक में अधिकारियों को खुलकर बताया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई गरीब परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हैं, लेकिन वसूली के कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में प्रधान के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि मामले की तीन दिन के भीतर जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो प्रधान-पुत्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।
