झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी जलकर हुई खाक

अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी हुई खाक पीड़ित की पुत्री की 21 दिसंबर को है शादी,कैसे होंगे हाथ पीले

बिधूना,औरैया। पलरा खानजहापुर चिरकुआ गांव में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से पीड़ित की रिहायशी झोपड़ी जलकर खाक हो गई है जिससे उसमें रखा गृहस्थी का उसका समस्त सामान जलकर खाक हो गया है। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया है। 21 दिसंबर को अग्नि पीड़ित की पुत्री की शादी होना तय है जिससे अब पीड़ित परिवार के सामने इस घटना से बेटी के हाथ पीले करने को लेकर समस्या उत्पन्न हो गई है। .प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पलरा खानजहांपुर चिरकुआ निवासी शराफत अली पुत्र सद्दीक खान की रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे झोपड़ी में रखा उसका समस्त सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। बताया गया है कि अग्निपीड़ित परिवार की पुत्री की 21 दिसंबर को शादी होना तय है ऐसे में इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार के सामने बेटी के हाथ पीले करने को लेकर विषम समस्या उत्पन्न हो गई है। क्षेत्रीय लोगों ने शासन व जिला प्रशासन से जल्द अग्निपीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *