खागा – फतेहपुर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने खागा के शुकदेव इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 45 से 49 और जनहितकारी इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 25 से 29 का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से मतदाता सत्यापन, स्थानांतरित व अनुपस्थित मतदाताओं तथा नए नाम जोड़ने के लिए भरे गए फॉर्म-6 की प्रगति जानी।डीएम ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। घर-घर सत्यापन की स्थिति रजिस्टर में दर्ज करने और ऑफलाइन प्राप्त आवेदनों को समय से ऑनलाइन फीड कराने को कहा। उन्होंने मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी और शौचालय जैसी सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। बताया कि आगामी 22 और 28 नवंबर को जिले के सभी 2318 मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान बीएलओ सुबह 10 से शाम चार बजे तक उपस्थित रहेंगे।
