धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव

देवउठनी एकादशी पर धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव केक काटकर श्याम प्रेमियों ने मनाई खुशियां,बाबा के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

औरैया। देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर श्री खाटू श्याम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बा फफूंद में श्याम प्रेमियों ने बाबा श्याम के जन्मदिन पर केक काटकर खुशियां मनाईं और एक-दूसरे को बधाई दी। जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बाबा श्याम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। सभी ने श्रद्धा और भक्ति के साथ बाबा का जन्मदिन मनाया तथा उनके चरणों में परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर मानसी मेकओवर, विष्णु पोरवाल, शोभा पोरवाल,रेनू गुप्ता.हर्षित पोरवाल,असित पोरवाल, मानसी पोरवाल एवं अध्यश पोरवाल सहित अन्य श्याम प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बाबा श्याम के जन्मोत्सव को यादगार बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *