कानपुर: गंगापुर में शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, कलशयात्रा में पीले समुद्र सा उमड़ा भक्तों का सैलाब

गंगापुर में शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ

रियल मीडिया न्यूज नेटवर्क
कानपुर। स्थान। श्री लालतेश्वर महादेव मंदिर गंगापुर। आज सूर्योदय की लालिमा के साथ ही आस-पास का पूरा वातावरण वैदिक मंत्रों की गूंज अनुगूंज से ओत-प्रोत हो रहा था। आज शुरूआत हुई शिव महापुराण कथा की। इसके पहले पीत वस्त्र धारण किये मातृशक्ति की भारी भीड़ और उत्साही भक्तजनों के सैलाब ने मानो धरती पर पीले समुद्र का ज्वार उठा दिया। भगवान भोलेनाथ के कीर्तन पूर्वक भजनों के बीच जब कथा स्थल से कलश यात्रा निकली तो पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। मुख्य यजमान मनोज कुमार शुक्ला बबलू व उनकी धर्मपत्नी ललिता शुक्ला ने महापुराण की पोथी अपने सिर पर रखकर कलश यात्रा में सबसे आगे चले और महामण्डलेश्वर स्वामी दीनबन्धु दास जी महाराज और आचार्यों के पवित्र मंत्रोच्चार से अभिमंत्रित इस यात्रा को देखने और उसमें सम्मिलित हो कर भोलनाथ का आशीर्वाद पाने की होड़ सी लगी रही।

कलश यात्रा पातालेश्वर महादेव मंदिर होते हुए यशोदा नगर के बड़े क्षेत्र में भ्रमण करके कथा स्थल पर वापस पहुंची। कलश यात्रा में रथ, बग्घी वाहन भी चल रहे थे अभी तक इस पूरे क्षेत्र में इससे बड़ी कलश यात्रा देखने को नहीं मिली। मनोज शुक्ला ने बताया कि सब कुछ भोलेनाथ की कृपा से हो रहा है मैं व मेरा परिवार परिजन तथा क्षेत्रवासी निमित मात्र हैं। उन्होंने कहा कि महाराजपुर विधानसभा के साथ संपूर्ण विश्व के कल्याणार्थ यह आयोजन किया जा रहा है आखिरी दिन 29 नवम्बर को मंदिर में भगवान परशुराम की प्रतिमा की स्थापना की जायेगी। उन्होंने समस्त महाराजपुर वासियों को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कथा सुनने का आमंत्रण भी दिया। गौरतलब है कि महामण्डलेश्वर स्वामी श्री दीनबन्धु दास जी महाराज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुप्रसिद्ध कथा व्यास हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *