कृष्ण कुमार द्विवेदी।
हमीरपुर। बसवारी गांव में हुई बोगी-बोगी डांस की शानदार प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें प्रथम स्थान सौम्या प्रजापति गहरौली, द्वितीय स्थान आरुषि गहरौली और तृतीय स्थान आरुषि राजपूत बसवारी ने प्राप्त किया है।ग्राम बसवारी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जय मां शेरावाली सेवा समिति बस स्टैंड बसवारी के तत्वावधान में शुक्रवार को रात्रि 8 बजे इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जो देर रात तक चला। जिसमें आसपास के 6 गांवों के कुल 30 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखन राजपूत खड़ेही , जयहिंद राजपूत ग्राम पंचायत बसवारी एवं विनय राजपूत गहरौली ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण अंचल के बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच मिलता है। देर रात तक चले कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही।कार्यक्रम के आयोजक पुष्पेंद्र राजपूत बसवारी एवं अन्नू लोहार बसवारी ने प्रतिभागी और पुरस्कृत बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है
