सलेमपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत हत्या की आंशका आंगन में बिखरा पड़ा मिला खून,फॉरेंसिक टीम ने मौके से संकलित किए साक्ष्य
बिधूना,औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों उसके मकान के बाहर आंगन भैंस के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। आंगन में चारों तरफ खून बिखरा पड़ा होने के चलते प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है वहीं फॉरेंसिक टीम द्वारा भी मौके पर साक्ष्य संकलित किए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, वही मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। . प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर बंथरा निवासी हरि सिंह उर्फ हरिशंकर शंखवार की दूसरी पत्नी लगभग 36 वर्षीय पूनम उर्फ पुनीत का शव लहूलुहान हालत में शुक्रवार को सुबह उसके मकान के आंगन में भैंस के पास पड़ा पाए जाने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा,कोतवाल विनेश कुमार सिंह जादौन तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए बाद में कई थानों की पुलिस भी बुला ली गई और पुलिस जांच पड़ताल में जुटने के साथ मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जिसके द्वारा ही नमूने संकलित किए गए हैं। मौके पर मिली जानकारी के अनुसार रात में महिला घर के बरामदे में अपने पति और बच्चों के साथ सो रही थी। मृतका के बेटे ने बताया कि सुबह जब परिजन जागे तो उन्होंने मां का शव बाहर भैंस के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। . परिजनों के अनुसार,मृतका के तीन बेटे विवेक, दुर्गेश, आशिक और एक बेटी विभा है। बड़ा बेटा विवेक बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है, जिसकी शादी वर्ष 2025 में कल्पना से हुई थी और वह दीपावली पर घर आया हुआ था। पुलिस के अनुसार हत्या के कारणों और वारदात की परिस्थितियों की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल किसी आरोपी या घटना की स्पष्ट वजह को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सीओ पी पुनीत मिश्रा ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट बजाज पड़ताल के आधार पर अग्रिम विधि कार्रवाई की जाएगी।
