उरई जालौन। दिल्ली में पत्रकार के साथ हुई घटना को लेकर पूरे देश के पत्रकारों में आक्रोश है। इसी क्रम में आज डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब, जालौन के बैनर तले पत्रकारों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब जालौन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार,दैनिक जागरण झांसी के ब्यूरो चीफ श्री मनोज राजा जी के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा। माननीय राष्ट्रपति जी को संबोधित ज्ञापन – जिलाधिकारी जालौन श्री राजेश पांडेय जी को सौंपा गया। पुलिस महानिदेशक, लखनऊ को संबोधित ज्ञापन – पुलिस अधीक्षक जालौन जी को भेंट किया गया। ज्ञापन में कहा गया कि दिल्ली में पत्रकार के साथ हुई घटना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। आए दिन पत्रकारों के साथ हो रही घटनाओं से पत्रकार असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू किया जाए दिल्ली में पत्रकार के साथ हुई घटना के दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो। फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर जिलेभर के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
दिल्ली में पत्रकार के साथ घटना के विरोध में जालौन में पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन, राष्ट्रपति से लगाई सुरक्षा की गुहार
