कानपुर।विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के उपलक्ष्य में मूव फ्री फाउंडेशन द्वारा लाइफलाइन फिजियोथेरेपी सेंटर में निःशुल्क जांच एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं और जांच सुविधाएं प्रदान की गईं।इस अवसर पर लाइफलाइन फिजियोथेरेपी सेंटर के डायरेक्टर डॉ. के. पी. सिंह, मूव फ्री फाउंडेशन के प्रेसिडेंट विवेक सोनी, वाइस प्रेसिडेंट काजल सोनकर, सेक्रेटरी शिव गौर, ट्रेजर अंबर सविता सहित अरुण, मनीष, आकाश एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मिलकर समाज के जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस सेवा शिविर को सफल बनाया।

