कानपुर अगस्त 30, 2026 स्मृति प्रेम लता मिश्रा की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, काव्यांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन संकट मोचन हनुमान मंदिर बर्रा 2 में संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि अशोक शास्त्री ने तथा संचालन कवियत्री पूर्णिमा त्रिपाठी ने किया । स्मृति शेष प्रेम लता मिश्रा सेवा संस्थान के संयोजक सुधीर भाई मिश्र ने इस संस्था के सामाजिक एवं साहित्यिक परिपेक्ष्य में किए गए कार्यों की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि यह संस्था साहित्यक अनुष्ठानों के साथ साथ सामाजिक संस्कारों से जुड़कर भिन्न भिन्न अवसरों पर सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान देती है। इस अवसर पर आयोजित काव्योत्सव में सर्वश्री ओम प्रकाश शुक्ल “अभिय,”राजेश दीक्षित कक्का, अरुण तिवारी संजीव मिश्रा कवियत्री पूनम पांडेय डॉ सुरभि मिश्रा, राजीव मिश्रा मनीष रंजन, कनक लता गौर, डॉ सुषमा सिंह आदि ने काव्य पाठ किया।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर जितेन्द्र दास जी, भवानी भीख जी, महामंडलेश्वर मनोजानंद गोल्डन बाबा, नरेंद्र शर्मा, विजय रत्ना, ध्रुव कुमार, मनोज सिंह भदौरिया, गुलशन धूपर, इंद्रमोहन रोहतगी, बलराम नरूला, विवेक द्विवेदी, अनुराग बाजपेई, द उमेश पालीवाल, निखिलेश दुबे, संजय सिंह भदौरिया, विजय पंडित, अजय कुमार मिश्रा, अनिल गुप्ता, पी एस बाजपई, अनूप द्विवेदी, सुभाष द्विवेदी,राजीव खण्डेरवाल, सुखदेव शुक्ल, डा अखिलेश बाजपई, अजय शंकर मिश्र, ओ पी बाजपेई आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पारिवारिक मूल्यों एवं मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी रचनाओं से संपन्न हुआ काव्योत्सव
