बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार

संवाददाता – राहुल कुमार उरई जालौन

कुआंखेड़ा, कालपी (जालौन) विकास खण्ड कदौरा की ग्राम पंचायत कुआंखेड़ा में रक्षाबंधन का पारंपरिक और ऐतिहासिक पर्व पूरे क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल एवं जिला पंचायत सदस्य अकबरपुर-इटौरा ने अपने निज निवास पर बहनों से राखी बंधवाई और परंपरा के अनुसार झूला झूलकर इस पर्व का आनंद लिया।

बुंदेलखंड के इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक पर्व पर गांव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गांव के होनहार बालकों द्वारा कुश्ती का आयोजन किया गया, जिसमें पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। वक्ताओं ने कहा कि कुश्ती जैसे खेल से शारीरिक और मानसिक वृद्धि होती है, इससे शरीर स्वस्थ और फुर्तीला बनता है।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने एक-दूसरे को कजरी देकर, घर-घर जाकर बड़े ही भावपूर्वक गले मिलकर आपसी गिले-शिकवे दूर किए।

ग्रामीणों ने कहा कि हम सभी को इन पारंपरिक त्योहारों को बड़ी शालीनता और मधुरता के साथ मनाना चाहिए, जिससे आपसी भाईचारा और प्रेम बना रहे।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *