अपना दल (एस) कार्यकर्ताओं ने रक्तदान व सम्मान समारोह के साथ मनाया अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन


उरई (जालौन), 28 अप्रैल। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं केंद्रीय मंत्री Anupriya Patel का जन्मदिन जनपद जालौन में सेवा, समर्पण और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती और सामाजिक सेवा पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत रक्तदान शिविर से हुई, जहां जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी ने स्वयं रक्तदान कर समाज को सेवा का संदेश दिया। उनके साथ अपूप पटेल पुत्र शालीकृगण, अनिल कुशवाहा पुत्र प्रताप सिंह, रमाकांत पटेल पुत्र रंजीत सिंह, अभिषेक पटेल पुत्र उत्तम सिंह, ब्रिज नारायण पुत्र भगवान सिंह, राजीव पटेल पुत्र कृष्ण कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनकी नेता का जीवन जनसेवा को समर्पित है, इसलिए उनके जन्मदिन पर रक्तदान कर जीवन बचाने का प्रयास सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।
इसके पश्चात भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी, विभिन्न मंचों के अध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया जगत से जुड़े पत्रकारों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया गया और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अनुप्रिया पटेल की दीर्घायु की कामना की। जिलाध्यक्ष ने इस दौरान आगामी चुनावों एवं संगठन विस्तार को लेकर दिशा-निर्देश देते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दीपेश हिंगवासिया, रविकांत कुशवाहा, कृष्णपाल सिंह परिहार, शैलेंद्र पटेल; जिला महासचिव श्यामसुंदर कुशवाहा, राजेश पटेल, धीरेंद्र चौधरी, शैलेंद्र पाल शीलू भभुआ; जिला सचिव सुशील साहू, आशिष बजाज, राजीव पटेल, धर्मेन्द्र कुशवाहा, अंकित परिहार, पवन पटेल; जिला मीडिया सचिव जितेंद्र कुशवाहा; जिला कोषाध्यक्ष के.के. सोनी; जिला कार्यकारिणी सदस्य सुघर सिंह पटेल, अखिलेश कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, अखिलेश निरंजन, लाल सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष 219 राहुल भदौरिया, कालपी विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप पाल, उरई विधानसभा अध्यक्ष ब्रजेश साधारा, युवा जिलाध्यक्ष अंकित यादव, किसान मंच जिलाध्यक्ष रामकुमार पटेल व निर्भय सिंह परिहार, व्यापार मंच जिलाध्यक्ष नरेश कुमार वर्मा, छात्र मंच जिलाध्यक्ष प्रांजल पटेल, अल्पसंख्यक मंच जिलाध्यक्ष उस्मान अंसारी, विधि मंच जिलाध्यक्ष एडवोकेट लोकेंद्र कुशवाहा, पंचायत मंच जिलाध्यक्ष रामशंकर पाल, आईटी मंच जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा सहित जोनाध्यक्ष विजय कुशवाहा, रामबाबू कुशवाहा, पवन गुप्ता, द्वारका प्रसाद परिहार, हुकुम सिंह परिहार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रक्तदान शिविर में डॉक्टर अपर्णा सिंह, लक्ष्मी मेवालाल, लैब टेक्नीशियन अमित राज, अमृता बाजपेई, काउंसलर राहुल कुमार, एलए ऋषभ, आदित्य तथा डीएमएलटी छात्र अमन कुमार सहित मेडिकल टीम ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *