परशुराम जन्मोत्सव समारोह में सम्मानित हुए ब्राह्मण

रियल मीडिया

कानपुर।सर्व ब्राह्मण विकास परिषद द्वारा भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत परशुराम जन्मोत्सव समारोह बर्रा स्थित एक गेस्ट हाउस मे प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि अविनाश पाण्डेय राष्ट्रीय महामंत्री काग्रेंस व विशिष्ट अतिथि अजय राय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भगवान परशुराम जी चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि अविनाश पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मणों को एक होकर अपनी एकता का प्रदर्शन करना होगा। समारोह को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि अजय राय ने कहा ब्राह्मणो सदाकाल से सर्वसमाज को जोडने का कार्य किया है ब्राह्मणो को सम्मान काग्रेंस ने सदैव दिया है। प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी ने कहा ब्राह्मण समाज की रीढ़ की हड्डी है ब्राह्मणो सदैव समाज के उत्थान का कार्य किया है ब्राह्मणो ने समाज को नई दिशा दी राष्ट्रीय अध्यक्ष पं कमल किशोर अवस्थी ने कहा ब्राह्मणों को राजनैतिक मोह छोड़ना होगा तभी ब्राह्मणों का उत्थान होगा ब्राह्मण सदैव देश का नेतृत्व करता रहा है परन्तु आज राजनैतिक क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है।श्री अवस्थी ने कि जो राजनैतिक दल श्री कृष्ण जी द्वारा जिस प्रकार सुदामा जी को सम्मान दिया था उसी प्रकार जो भी राजनैतिक दल ब्राह्मणों को सम्मान देगा ब्राह्मण चुनाव में उसी के साथ रहेगा। श्री अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मणों को ऐसे राजनैतिक दलों से दूर रहना होगा। समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दक्षिण जिला संजीव मिश्रा ने कहा ब्राह्मणों एक होकर राजनीतिक दलों को अपनी ताक़त का एहसास करना होगा तभी पुनः ब्राह्मणों को सम्मान मिलेगा। समारोह को राहुल रिछारिया संजीव मिश्रा विनोद शुक्ला कौशल किशोर अवस्थी संजय अवस्थी शक्ति पाण्डेय जेपी द्विवेदी दिनेश पाण्डेय राजा भरत अवस्थी कर्मचारी नेता नरेन्द्र शर्मा उधोग पति,कृष्ण मनीदेव सिह टिल्लू ठाकुर श्रीमती नीतू मिश्रा पूर्व पार्षद शशी कान्ता अवस्थी एडवोकेट आदि ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *