पार्षद योगेंद्र शर्मा ने किया का विकास कार्यों का भूमि पूजन

रियल मीडिया न्यूज
कानपुर।नौबस्ता पश्चिम वार्ड 65 पार्षद योगेन्द्र शर्मा के द्वारा दामोदर नगर स्थित शिव धाम मंदिर क्षेत्र में इंटर लॉकिंग निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। पुरोहित के द्वारा विधि विधान से वैदिक मंत्रोचारण का विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। पार्षद योगेंद्र शर्मा के द्वारा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस मौके पर पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि नगर महापौर एवं नगर निगम के सहयोग से निरन्तर वार्ड के सम्पूर्ण कार्यों का कार्य तेजी से हो रहा है। पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने क्षेत्रीय नागरिकों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह वार्ड 65 को आदर्श वार्ड बनाने की प्रक्रिया में कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र में सड़के नालिया इंटरलॉकिंग सहित अन्य विकास कार्य उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा हुआ है। आज वार्ड के वरिष्ठजनों के सहयोग और आशीर्वाद से वह निरंतर कार्य कराते जा रहे हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से राजीव गुप्ता विजय वर्मा गोलू बाजपेई विकास सविता सरोज पाण्डेय मनोज शर्मा राकेश पाण्डेय विनोद सविता राजेश शुक्ला अनुज बाजपेई संजय नरेन्द्र शर्मा बूथ अध्यक्ष विकास कसेरा सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *