40 साल से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण की मांग, CM योगी को सौंपा ज्ञापन

40 साल से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण की मांग, CM योगी को सौंपा ज्ञापन

राहुल कुमार रियल मीडिया नेटवर्क
जालौन। जनपद के कालपी तहसील, ब्लॉक कदौरा क्षेत्र की लगभग 23.30 किमी लंबी राज्य सड़क 40 सालों से जर्जर हालत में पड़ी है। इस सड़क के निर्माण और सीसीसीकरण की मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य नितेन्द्र राजपूत उर्फ सोनू ने शनिवार 25.07.2026 को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा। नितेन्द्र राजपूत ने ज्ञापन में बताया कि जालौन की तहसील कालपी के ब्लॉक कदौरा के अंतर्गत ग्राम बरही के बम्बा से लेकर चन्दरसी, बसरेही, जलालपुर सम्पर्क मार्ग जो राज्य सड़क है, वह बजट के अभाव में अधूरी पड़ी हुई है। यह सड़क लगभग 40 वर्ष पहले बनी थी। तब से आज तक इसका जीर्णोद्धार नहीं हुआ है। इस जर्जर सड़क से लगभग 30 गांव प्रभावित हैं, जिनकी आबादी 1 लाख से अधिक है। बरसात में यहां आवागमन दूभर हो जाता है और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में कहा गया है कि इसी मार्ग पर जनपद का सर्वाधिक खनिज क्षेत्र पड़ता है, जिससे उत्तर प्रदेश सरकार को अधिक से अधिक मात्रा में राजस्व प्राप्त होता है। इसके बावजूद सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है। नितेन्द्र राजपूत ने CM योगी से अनुरोध किया है कि जनहित में बरही बम्बा से चन्दरसी, बसरेही, जलालपुर सम्पर्क मार्ग को सीसीसी सड़क बनवाई जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस सड़क के निर्माण का इंतजार कर रही है। नितेन्द्र राजपूत ने कहा “यदि शीघ्र इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी मजबूरन आंदोलन करने पर बाध्य होंगे”। फिलहाल क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि CM योगी उनके अनुरोध पर संज्ञान लेकर इस जर्जर सड़क के निर्माण का आदेश देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *