सीएम योगी का बिठूर दौरा: वाल्मीकि आश्रम में की पूजा-अर्चना, विधायक के घर पहुंच मां को दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी का बिठूर दौरा: वाल्मीकि आश्रम में की पूजा-अर्चना, विधायक के घर पहुंच मां को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंच चुके हैं। सीएम हेलीकॉप्टर से बिठूर स्टेडियम पहुंचे। यहां पुरोहित कालीचरण दीक्षित और लवकुश आश्रम स्थित गुरुकुल में पढ़ने वाले सात बटुक मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वह सड़क मार्ग से होते हुए वाल्मीकि आश्रम पहुंचे और पूजा-अर्चना की। यहां से वह सूबेदारनगर स्थित बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा के घर पहुंचे और उनकी मां डॉ. निर्मल सिंह को श्रद्धांजलि दी। वहां से नानाराव पेशवा पार्क पहुंचे और जल्द ही जनसभा को संबोधित करेंगे। नाना राव पेशवा स्मारक पार्क में काशी मुक्ति मंच के पास वॉटरप्रूफ पंडाल किया गया है। सीएम महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर से 411.77 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी करेंगे। यह परियोजनाएं बिठूर और बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र की हैं। महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की विरासत को संरक्षित करने और उनसे जुड़े पौराणिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। मान्यता है कि इसी आश्रम में महाकाव्य रामायण की रचना हुई और माता सीता को आश्रय मिला था। यहीं भगवान श्रीराम के पुत्रों लव-कुश का जन्म हुआ। पर्यटन विभाग का महर्षि वाल्मीकि से जुड़े धार्मिक स्थलों के कायाकल्प और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं जुटाने पर जोर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक घंटा 10 मिनट बिठूर में रहेंगे। नानाराव पार्क (बिठूर स्टेडियम) में जनसभा को संबोधित करेंगे इसके बाद बिठूर हेलीपैड से वापस चले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *