जालौन में अतिवृष्टि पर DM का बड़ा बयान – 29 करोड़ का प्रस्ताव, 7 तारीख से मिलेगा फसल बीमा
राहुल कुमार
जालौन। जिलाधिकारी समीर ने बताया कि सौभाग्य से इस बार कोई जनहानि नहीं हुई। 2 पशु हानि पर 75-75 हजार की मदद दी जा चुकी है। 577 आंशिक मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं जिनके लिए 23 लाख रुपये से अधिक की धनराशि बांटी जा चुकी है। फसलों की बात करें तो 34 हजार हेक्टेयर में बोई मूंग और तिलहन की फसल खराब हुई है, जिससे 53 हजार किसान प्रभावित हुए हैं। इसके लिए शासन को 29 करोड़ का राहत प्रस्ताव भेजा गया है, पहली किस्त के 5 करोड़ रुपये भी आ चुके हैं। 6000 से अधिक किसानों का डेटा पोर्टल पर फीड हो चुका है, जल्द वितरण शुरू होगा।सबसे बड़ी खबर – जालौन UP का पहला जिला होगा जहां 7 तारीख से फसल बीमा का पैसा मिलना शुरू हो जाएगा। जिले के 59 हजार किसानों का बीमा है, 33 हजार का पोर्टल पर अपडेट और 22 हजार 304 का सर्वे हो चुका है। DM ने अपील की है कि किसान बीमा कंपनी के हेल्पलाइन नंबर 14447 पर रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं।बटाई पर खेती करने वाले किसानों को भी राहत मिलेगी, उनके इनपुट कॉस्ट को देखते हुए उदारता बरती जाएगी।
