संदीप धुरिया।
नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने संभाली व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी, दूसरे जिलों से परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को मिली राहतहमीरपुर। PET-2026 की परीक्षा देने दूसरे जिलों से हमीरपुर पहुंचे अभ्यर्थियों के लिए नगर पालिका की ओर से भोजन और रात्रि विश्राम की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। नगर पालिका परिसर स्थित अंबेडकर पार्क में परीक्षार्थियों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि रात में ठहरने के लिए नगर पालिका के रैन बसेरे में इंतजाम किए गए हैं।नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान वह परीक्षार्थियों को अपने हाथों से भोजन परोसते भी नजर आए। बाहर से परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों के लिए भोजन और ठहरने की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें काफी सहूलियत मिल रही है।PET परीक्षा में शामिल होने के लिए जनपद मुख्यालय पर बड़ी संख्या में दूसरे जिलों के अभ्यर्थी पहुंचे हैं। ऐसे में उनके सामने भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए नगर पालिका की ओर से निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।नगर पालिका की इस पहल से परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को ठहरने और भोजन की व्यवस्था के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। परीक्षा के दौरान बाहर से आने वाले युवाओं को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई यह व्यवस्था उनके लिए मददगार साबित हो रही है।
