
कानपुर, 24 जुलाई 2026।
ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ, कानपुर-बुंदेलखंड प्रांत ने समाज की एकता, अखंडता एवं संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से संगठन विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों एवं मनोनयन की घोषणा की है। यह निर्णय संघ के संस्थापक एवं संयोजक अरविंद कुमार तिवारी के निर्देशन एवं सहमति से लिया गया।

प्रांत प्रमुख विवेक द्विवेदी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संगठन का लक्ष्य प्रांत से लेकर ग्राम इकाई तक मजबूत संगठनात्मक संरचना तैयार कर समाज को एकजुट करना है। इसी क्रम में कई महत्वपूर्ण दायित्वों का वितरण किया गया है।

घाटमपुर निवासी डॉ. रवि प्रकाश त्रिपाठी को चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रांत प्रमुख बनाया गया है। वहीं सुमेरपुर (हमीरपुर) निवासी सुशील शुक्ला, हमीरपुर निवासी राजकुमार द्विवेदी (एडवोकेट) तथा कानपुर निवासी विमल किशोर पाण्डेय को प्रांतीय मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा बांदा निवासी त्रिवेणी चतुर्वेदी को प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

महिला प्रकोष्ठ के विस्तार के तहत हमीरपुर की सीमा तिवारी को जिला संयोजिका नियुक्त किया गया है। वहीं ब्रजकिशोर त्रिवेदी को अधिवक्ता प्रकोष्ठ का जिला प्रमुख, ब्रजेश तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, तथा दयाशंकर तिवारी को सुमेरपुर नगर अध्यक्ष बनाया गया है।

संगठन ने कानपुर ग्रामीण में विजय प्रकाश तिवारी को जिलाध्यक्ष तथा कानपुर नगर में विशाल त्रिपाठी एवं दीपक शुक्ला को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रांत प्रमुख विवेक द्विवेदी ने नियुक्तियाँ जारी करते हुए बताया कि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य समाज को संगठित, जागरूक और सशक्त बनाना है। संगठन सेवा, संस्कार और संगठन के मूल मंत्र के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे






