संदीप धुरिया।
हमीरपुर। जनपद के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में ओवरटेक करने के दौरान बाइक और चारपहिया वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे लोगों ने घायल महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) सुमेरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मृतका की पहचान भुलसी गांव निवासी आरती के रूप में बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चारपहिया वाहन द्वारा ओवरटेक किए जाने के दौरान बाइक से उसकी टक्कर हो गई, जिससे आरती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। अस्पताल में मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की खबर से गांव में भी शोक का माहौल है। हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना सुमेरपुर थाना क्षेत्र की है।
