गंगापुर-महादेवन मंदिर मार्ग पर गड्ढों का कहर, श्रद्धालु और राहगीर परेशान

गंगापुर-महादेवन मंदिर मार्ग पर गड्ढों का कहर, श्रद्धालु और राहगीर परेशान

नीरेन्द्र सिंह/रियल मीडिया नेटवर्क
कानपुर। यशोदा नगर के गंगापुर से प्रसिद्ध महादेवन मंदिर जाने वाला मुख्य मार्ग को नगर निगम ने पाइप लाइन बिछाने के नाम पर खोद डाला। करीब 50 हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र के इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों लोग और लगभग 20 हजार वाहन गुजरते हैं। सप्ताह में सोमवार के दिनों में महादेवन मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन सड़क की खराब स्थिति उनके लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार नगर निगम ने बारिश के दौरान सड़क के बीच पाइपलाइन डालने के लिए खुदाई कर दी थी। इसके बाद सड़क की सही तरीके से मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क पर फैली बजरी और कंक्रीट के कारण बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं। गंगापुर से महादेवन मंदिर होते हुए न्यू आजाद नगर चौकी की ओर जाने वाले इस मार्ग पर चौकी से करीब 200 मीटर पहले जलभराव और गड्ढों के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वाहन यहां फंस चुके हैं। क्षेत्रीय लोगों ने वार्ड-63 की पार्षद श्वेता दुर्गा प्रसाद पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि कई वर्षों से समस्या बनी हुई है, लेकिन समाधान नहीं हो सका। लोगों ने नगर निगम से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है सावन शुरू होने वाले है और लाखों श्रद्धालुओं का आवा गमन शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *