निहाल बाबा मंदिर में बना बाबा श्याम का भव्य मंदिर

निहाल बाबा मंदिर में बना बाबा श्याम का भव्य मंदिर

पनकी धाम व सिद्धनाथ मंदिर के महंतों ने मिलकर रति दीक्षित को बनाया मंदिर का सर्वराकार
दिनेश शुक्ल

कानपुर। नौबस्ता गल्ला मंडी समाधिपुलिया तोधककपुर रोड स्थित निहाल बाबा मंदिर प्रांगण में हारे का सहारा बाबा श्री खाटू श्याम जी के मंदिर का निर्माण किया गया, मंदिर के बनाने में हिंदू जागरण मंच की महिला सुरक्षा आयाम की सदस्या श्रीमति रति दीक्षित एवं उनकी समस्त सहयोगी महिलाओं व क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से संपन्न किया गया। योग गुरु ज्योति बाबा, पनकी महंत श्रीकृष्ण दास महराज, बालयोगी अरुण चौतन्यपुरी, हिंदू जागरण मंच संरक्षक कृष्ण गोपाल द्विवेदी सहित शहर के कई जनप्रतिनिधि सहित संतों का आगमन हुआ। इस दौरान सभी उपस्थित हुए मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों ने हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम के दर्शन आशीर्वाद लिया। तत्पश्चत रति दीक्षित सहित समस्त महिला सदस्यों ने जोरदार स्वागत करते हुए अतिथियों का पटका पहना कर स्वागत किया। सभी साधु संतों व जनप्रतिनिधियों ने मिलकर रति दीक्षित को मंदिर का सर्वराकार मुख्य संरक्षक घोषित किया, मंदिर की सर्वरकार रति दीक्षित ने बात चीत करते हुए बताया कि आम जनमानस में सनातन धर्म को बढ़ाने व आजकल चल रहे हिन्दू बहन बेटियों को बहला फुसलाकर धर्मपरिवतन लव जिहाद, देश प्रदेश एवं शहर को तंबाकू मुक्त करने के प्रयास को लेकर जागरूक करते हुए संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से (संरक्षक) कृष्ण गोपाल द्विवेदी, पप्पू प्रिंस, विजय तिवारी, रमेश अग्निहोत्री, तारकराम, (कार्यक्रम आयोजक) श्रीमती रति दीक्षित, संतोष देवी मिश्र, सुषमा तिवारी, संजना पांडे, गुड़िया देवी, संतोषी, उमा पाण्डेय, दीपा अवस्थी, रानी जयसवाल, रानी सोनी, मीरा पाल, आरती शर्मा, राजेश्वरी द्विवेदी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *