सहकार भारती की बैठक में। संगठन विस्तार पर दिया जोर

कानपुर के साकेत नगर स्थित खजुराहो इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म में आज सहकार भारती कानपुर महानगर की महत्वपूर्ण जिला बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संगठन विस्तार पर जोर दिया गया
जबकि प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे विशिष्ट अतिथि एवं विभाग प्रमुख नीरज त्रिपाठी एवं प्रदेश विधि प्रकोष्ठ प्रमुख दिनेश कटियार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप
प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक गतिविधि नहीं,
बल्कि समाज को आत्मनिर्भर,संगठित और सशक्त बनाने का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य गांव-गांव और प्रत्येक परिवार तक सहकारिता की विचारधारा पहुंचाना है। इसके लिए सभी प्रकोष्ठों को सक्रिय होकर आमजन के बीच कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि अगस्त माह में एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा,
जिसमें संगठन का राष्ट्रीय नेतृत्व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेगा। प्रशिक्षण में संगठन की कार्यप्रणाली,
विभिन्न प्रकोष्ठों की भूमिका,
जनसंपर्क अभियान तथा सहकारिता से मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
बैठक में विशिष्ट अतिथि व विभाग प्रमुख नीरज त्रिपाठी ने कहा कि सहकार भारती का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं,
प्रभावी ढंग से पहुंचा सकते हैं। उन्होंने सेवा भाव,
संवाद और जनसंपर्क को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया। जबकि विशिष्ट अतिथि दिनेश कटियार ने अधिवक्ताओं को अपने संगठन में सहभागिता पर जोर देते हुए एक विधि
सम्मेलन के आयोजन की वकालत की ।
सहकारिता से ही बेरोजगारी दूर की जा सकती है इसके लिए सहकार भारती सहयोग के तत्पर है । कार्यक्रम संचालक व महामंत्री चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री ने सभी
महिला प्रमुख सुमन गुप्ता ने एस एच जी के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने पर बल दिया । इस दौरान अरुण शर्मा ,
नवीन गुप्ता , अमित कृष्ण त्रिपाठी,
पीयूष अग्निहोत्री , रुकम पाल सिंह ,
धर्मेंद्र शुक्ला ,संजय शुक्ला ,
विवेक द्विवेदी,विशाल त्रिपाठी ,
विकास तिवारी , अभिषेक शुक्ला ,
विजय द्विवेदी ,ऋतु चौरसिया ,वेद प्रकाश तिवारी,
अविनाश शुक्ला ,जगनायक प्रधान,पवन कुमार,
संजीव पांडे , आदि पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए ।
बैठक के दौरान आवास प्रकोष्ठ के प्रमुख अनवर लॉरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों की स्पष्ट समझ विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा
कि यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेगा,
तभी संगठन के उद्देश्य सफल होंगे और सहकारिता की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेगा

बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सहकार भारती महानगर कानपुर के जिला
अध्यक्ष दीपेंद्र सेंगर ने नगर निवासी प्रियंका सिंह को आईटी प्रकोष्ठ का जिला प्रमुख मनोनीत करने की घोषणा की। घोषणा होते ही उपस्थित पदाधिकारियों एवं
कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि के साथ उनका स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने
विश्वास व्यक्त किया कि प्रियंका सिंह के नेतृत्व में आईटी प्रकोष्ठ संगठन की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार और डिजिटल माध्यमों से जनसंपर्क को नई गति
प्रदान करेगा । बैठक के अंत में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विवेक द्विवेदी ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी,
कार्यकर्ता एवं सहकार भारती से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे। सहकारिता को जन आंदोलन बनाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प भी बैठक में दोहराया
गया तथा अब हर माह के तीसरे रविवार को जिला बैठक आयोजित करने का निर्णय हुआ । उपलब्ध जानकारी के अनुसार बैठक में अगस्त में प्रस्तावित प्रशिक्षण वर्ग को
संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *